मुंबई
शो 'ससुराल सिमर का 2' फेम करण शर्मा एक्ट्रेस पूजा सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। करण और पूजा ने हिंदू रीति- रिवाजों से एक-दूजे का हाथ थामा है। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो पूजा सिंह गोल्डन और मैरून कलर के हेवी लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मांग टीका, नथ और हेवी ज्वैलरी पहनी हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं दूल्हे राजा करण व्हाइट शेरवानी, मरून स्टॉल और मरून पगड़ी में खूब जच रहे हैं। दोनों की तस्वीरों और वीडियोज को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें करण की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहले टियारा से शादी की थी, लेकिन तीन साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं पूजा सिंह की भी यह दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस ने कपिल चट्टानी से शादी की थी।

More Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा