रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। आने की खबर प्रदेश भाजपा नेताओं को मिली है,प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू की जा रही है।खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को दोहराएंगे। विगत दिनों मोदी के आवास में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को लेकर एक बैठक हुई थी।

More Stories
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी किसानों की सहारा, अब 24 घंटे में हो रहा समस्याओं का समाधान
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय