मुंबई
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। 32 यात्रियों को नागपुर से मुंबई ले जा रही एक एसी बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा कि घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
घटना के तुरंत बाद बुलढाणा पुलिस के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने कहा, "बस से 25 शव निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। 6-8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।" आपको बता दें कि मृतकों की संख्या अब 26 हो चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना देर रात दो बजे के करीब हुई है। एसी बस का ड्राइवर सुरक्षित है। एसपी ने बताया है कि बस का टायर फटने के कारण बस पलट गई। इसी की वजह से आग लग गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपय की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

More Stories
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट की मांग पर चर्चा, लागू हुआ तो हर साल ऐसे बढ़ेगी सैलरी
RBI की रणनीति सुपरहिट! NRI ने भारत में डाला 127 अरब डॉलर का फंड, समय से पहले बंद करनी पड़ी विंडो
GDP विवाद में World Bank की एंट्री, अधिकारी बोले- कम FDI का रोना बेकार, ग्रोथ में नहीं कोई गड़बड़ी