मुंबई.
लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल आज भाजपा में शामिल होंगी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भी भाजपा की ओर चल पड़ी हैं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल होंगी। मराठवाड़ा में कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, नांदेड़, लातूर और धराशिव के राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल यूपीए शासन में कांग्रेस की किचन कैबिनेट के अहम सदस्य रहे हैं।

More Stories
राज्यपाल ने ममता सरकार को भंग किया, विधानसभा में वीटो लगाया
इक्रा का अनुमान: 2026-27 में देश में बिजली मांग 5-5.5% तक बढ़ सकती है
PM मोदी ने भारत-इजराइल रिश्तों में नया अध्याय जोड़ा, एयर डिफेंस में अरबों डॉलर की मेगा डील