रायपुर
होली का त्योहार खत्म होते ही प्रदेश में अब गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेशभर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा।
शर्मनाक घटना को दिया अंंजाम, गिरफ्तार
दोपहर की तेज धूप अब जलने लगी है और हवाएं भी गर्म आने लगी हैं। इसके चलते उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और तपाने वाले हैं अप्रैल और मई मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो महीने यानी अप्रैल और मई के महीने और ज्यादा तपाने वाले हैं।
इस वर्ष संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल और मई महीने का औसत तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि बीच-बीच में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इन दो महीनों में तपिश और ज्यादा बढ़ेगी। हालांकि राहत वाली बात यह कही जा सकती है कि इस वर्ष बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद है।

More Stories
संवाद से संपूर्ण समाधान शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की मौजूदगी में सैकड़ों समस्याओं का त्वरित निराकरण
वर्षों से लापता लोगों की तलाश में जुटी एमसीबी पुलिस, आमजन से मांगा सहयोग
जनसमस्या निवारण शिविर में मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, चेहरे पर आई खुशी