देहरादून
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पांच सीटों पर बसपा ने अपने उम्मीदारों का एलान कर दिया। हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है। टिहरी गढ़वाल से नीम चंद छुरियाल, पौढ़ी गढ़वाल से धीर सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा से नारायण दास, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से अख्तर अली माहीगिर और हरिद्वार से जमील अहमद को टिकट दिया गया है।
अकेले चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया था। बसपा प्रमुख मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था। इसी के तहत अब उत्तराखंड की पांचों सीटों के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद