बीजापुर.
बीजापुर कोतवाली थाना से करीब आधा किलो मीटर दूर अटल आवास से लगे मनकेली गोरना के जंगल में नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवान को गोली मार दी। जवान की पीठ में गोली लगी है। जख्मी हालत में जवान को परिजन जिला अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी में पदस्थ जवान दीपक दुर्गम पुत्र गुरवाइया दुर्गम पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम के नक्सलियों ने रविवार रात करीब 8.30 बजे फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से जवान को पीठ में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। उसे घायल अवस्था मे परिजन अस्पताल ले गए, जहां जवान का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि बीजापुर नगर के आउटर गंगालूर रोड व गोरना मनकेली के जंगल की तरफ से लगे हुए अटल आवास से लगे जंगल के पास नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने जवान पर फायरिंग की, जिससे जवान घायल हो गया। फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर हैं। इधर नगर के करीब गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

More Stories
रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस समिति के अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा