छतरपुर
घर में घुसकर एक भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमला होने से भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला आपसी लेनदेन का बताया गया है जो शनिवार रविवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत नारायणपुरा रोड पर देर रात का है। दबंगों ने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा को घेर कर लिया था और उस पर हमला कर दिया।
हमले मैं सिर, हाथ में गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आपसी लेनदेन को लेकर यह झगड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली में एनसीआर दर्ज हो गई है। लेकिन जिस भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई है। उसके पहुंचने से पहले मारपीट करने वालों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

More Stories
एबीडीएम विकसित भारत @ 2047 के लिए मजबूत और नागरिक-केंद्रित डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र का आधार बनेगा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहर का भ्रमण दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया
मालवा की समृद्धि का नया द्वार बनेगा उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरीडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव