कराची
पाकिस्तान क्रिकेट को 23 मार्च को एक बड़ा झटका लगा है। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध राजनयिक शहरयार खान का निधन हो गया। जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर है। शहरयार खान के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। शहरयार खान का निधन पाकिस्तान के लाहौर में हुआ है। शहरयार ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक, दो बार पीसीबी अध्यक्ष और विदेश मामलों के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
भारत से था खास नाता
बता दें, शहरयार खान का जन्म 29 मार्च 1934 को लखनऊ, भारत में हुआ था। शुरुआती शिक्षा शहरयार खान भारत में ही ली थी। इसके बाद भारत का विभाजन हुआ और शहरयार खान पाकिस्तान चले गए थे। शहरयार खान ने कराची में एक राजनयिक के रूप में एक प्रतिष्ठित करियर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। शहरयार खान एक समृद्ध क्रिकेट विरासत वाले परिवार से थे वे पूर्व भारतीय कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी के चचेरे भाई थे।
89 साल की उम्र में हुआ निधन
जानकारी के अनुसार शहरयार खान की सुबह 4 बजे के आस-पास अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी और उनका निधन हो गया था। शहरयार खान ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। शहरयार खान के परिवार में उनकी पत्नी और 4 बच्चे हैं।
PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने किया शोक व्यक्त
शहरयार खान के निधन की खबर मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन अध्यक्ष ने ट्वीट करके लिखा कि पीसीबी की ओर से, मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं। वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की।

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान