रायपुर.
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम के साथ ही वर्गवार और उप वर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किये गये हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 3597 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से 17 सेवाओं के लिए कुल 242 पद जारी हुए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किये थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। छत्तीसगढ़ के युवा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उप वर्गवार कटऑफ अंक जारी करने की मांग करते रहे हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने युवा प्रतिभागियों की मांग के मुताबिक इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिये हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं।

More Stories
बदली बिलाईगढ़ के तिहारूराम की तकदीर: 4 लाख रूपए के अनुदान से मिला ट्रैक्टर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
नारायणपुर के वनांचल गांवों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ से लौटी विकास की रोशनी, दशकों बाद बदली तस्वीर