भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईवीएम में हेराफेरी करने वालों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं, वे लोग एक दिन पकड़े जाएंगे, हम लोग इसके काफी नजदीक पहुंच गए हैं। जिस दिन ये पकड़े जाएंगे, उस दिन इन्हें देशद्रोह में फांसी दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने और भोजशाला के सर्वे कराए जाने जैसे मसलों पर भाजपा तथा केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने भाजपा के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि जन चर्चा इस बात की है कि जो मेंडेट जनता का मिला है, उसमे कहीं न कहीं गड़बड़ है और कई प्रश्न ईवीएम पर भी उठ रहे हैं। इसका जवाब न तो चुनाव आयोग देता है, न सरकार देती है और इनका अति विश्वास झलकता है। इन्होंने 2014 में कहा 272 से ज्यादा सीटें मिलेगी तो 284 आई। 2019 में कहा 300 से ज्यादा सीटें आयेगी, तो 303 आई और अब कह रहे हैं 400 पार। यह इस तरह का उदाहरण हमें कहीं और देखने नहीं मिलता, लेकिन उनका अति विश्वास शक पैदा करता है।

More Stories
शहडोल में मेडिकल चमत्कार: थम चुकी थीं धड़कनें, 120 जूल के इलेक्ट्रिक शॉक से महिला को मिला नया जीवन
खंडवा में दिनदहाड़े डकैती: मजदूरों को बंधक बनाकर 12 बोर बंदूक और नकदी लेकर फरार
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक