नई दिल्ली
भाजपा ने तीसरी लिस्ट जारी करते हुए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। कोयंबटूर से अन्नामलाई को भाजपा ने चुनावी मैदानी में उतारा है। चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, चेन्नई सेंट्रल से विनोज पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम. कृष्णागिरी से सी. नरसिम्हन, नीलगिरी से एल. मुरुगन, पेरम्बलुर से टी. आर. परिवेन्धर, थूथुकुड़ी से नैनार नागेन्द्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 195 नामों का एलान किया गया था। 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में थे। पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया था , वहीं दूसरी सूची में 72 नामों को शामिल किया गया था। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया था।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत