नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे सिद्धार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा बुलंदशहर निवासी राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाण में चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षिरत नियुक्ति संबंधी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि बीजेपी ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी और चुनाव सह-प्रभारी की नियुक्ति की गई है. बताया गया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्तियां की हैं.
सोशल मीडिया साइट एक्स पर बीजेपी ने लिखा- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है.

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद