भोपाल
मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। राजधानी स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नारायण त्रिपाठी इससे पहले भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से मैहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता नारायण त्रिपाठी को सतना लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वो वर्षों से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे हैं और अभी भी अपनी मांग पर कायम हैं।
त्रिपाठी ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।इस अवसर पर पूर्व सांसद बुद्ध सेन पटेल और कांग्रेस शासन में मंत्री रहे स्वर्गीय नाथूराम अहिरवार के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने भी बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार ने कहा कि यदि पार्टी टिकट देती है तो वो टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार के पिता नाथूराम अहिरवार टीकमगढ़ से सांसद और विधायक रहे हैं।
29 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि पार्टी मध्य प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

More Stories
उद्धव कैंप में बगावत की अटकलों के बीच दिल्ली की गुप्त बैठक की तस्वीरें वायरल
दतिया टिकट विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका