मुंबई
अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखाई देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बताया कि वह इतिहास की छात्रा रहीं हैं। उन्हें यह सब्जेक्ट बेहद पसंद है। उन्हें सोवियत संघ के पतन और रूस में व्लादिमीर लेनिन के उत्थान तक 100 वर्षों के भीतर क्या- क्या ऐतिहासिक क्षण घटित हुए, इस बारे में बहुत जिज्ञासा है।
सारा ने मीडिया से बात करते हुए बताया, उन्हें 20वीं सदी का रूसी इतिहास और रूसी साहित्य पसंद है। जोसेफ स्टालिन, निकिता ख्रुश्चेव और मिखाइल गोबार्चेव के समय सोवियत संघ के पतन तक कैसे पहुंचे काफी कुछ जानना है। उन्होंने आगे बताया, साहित्यकारों की सूची में शीर्ष पर रहने वाले रूसी फ्योडोर दोस्तोवस्की बेहद पसंद हैं। फ्योदोर दोस्तोवस्की का 'क्राइम एंड पनिशमेंट', उपन्यास 'अन्ना कैरेनिना' मेरा पसंदीदा है। अलेक्जेंडर पुश्किन भी मेरे पसंदीदा में से एक हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर आएगी।

More Stories
Imran Khan News: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल