रायपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी सभाकक्ष में बुधवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर की प्रशिक्षण कार्य शाला में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में हर पहलू को बारीकी से समझे।
आप जितना कुशल प्रशिक्षित रहेंगे निर्वाचन प्रक्रिया उतना ही सरल होगा। आपके कुशल दक्षता से मतदाताओं को भी सहयोग होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि आप सभी को क्राइसेस मैनेजर की भूमिका का निर्वहन करना है। आपको यह बताना होगा कि चुनौती और संकट का सामना किस प्रकार किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि इस निर्वाचन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि निर्वाचन में ड्यूटी लगे कर्मचारियों का मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।
इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर को मतदाता सूची के चिन्हित, प्रति, डाक मत पत्र, ईडीसी, मतपत्र लेखा, पीठासीन अधिकारी की डायरी, ईवीएम, वीवीपैट मतदान की प्रक्रिया चुनौतियां आदि के बारे में विस्तृत में बताया गया। अंत में कलेक्टर के निदेर्शानुसार एक संक्षिप्त टेस्ट भी लिया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
बिलासपुर में वन विकास निगम की हरित क्रांति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न