रायपुर
स्मार्ट सिटी मिशन की 8 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित मोर रायपुर दर्शन में शामिल होकर नागरिक रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की परियोजनाओं से अवगत होंगे। यह विशेष आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा 26 जून को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संगठनों के साथ ही सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजन, युवा व शहरवासी सम्मिलित होंगे।
मोर रायपुर दर्शन की शुरूआत सुबह 10 बजे सदर बाजार सिटी कोतवाली परिसर में स्थित रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्यालय से होगी, जहां छठवीं मंजिल के व्यू प्वाइंट से आम नागरिक शहर के विहंगम दृश्य का अवलोकन करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जे.आर. दानी स्कूल, हेरिटेज वॉक रूट, कंकाली तालाब, ऐतिहासिक आनंद समाज वाचनालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित आर.डी. तिवारी स्कूल के नव निर्मित भवन, प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे युवाओं के लिए बने नालंदा परिसर, शहर के यातायात प्रबंधन व सर्विलेंस की अतिआधुनिक प्रणाली दक्ष कमांड सेंटर, शहीद स्मारक सभागार, नंदकुमार पटेल चौक के समीप आॅक्सीजोन, घड़ी चौक, छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा स्थल एवं मल्टीलेवल पार्किंग आदि का अवलोकन नागरिक करेंगे।

More Stories
Manendragarh प्रशासन का एक्शन: 3 बाल विवाह रुकवाए, परिवारों को दी सख्त समझाइश
Chhattisgarh Swami Vivekanand Technical University ने लॉन्च किया डिजिवर्सिटी पोर्टल, लेट फीस के साथ 5 मई तक आवेदन का मौका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद