नई दिल्ली.
धार्मिक दृष्टि से मार्च का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस माह में होली जैसा बड़ा पर्व मनाया जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। फिर इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म में होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। वहीं इस वर्ष होली 25 मार्च 2024 को मनाई जाएगी। होली पर पूजा करने के साथ-साथ कई महा उपाय भी किए जाते हैं, जिसे करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती हैं।
होली को रंगों के साथ उमंग और उत्साह का पर्व भी माना जाता है। मान्यता है कि होली के रंगों का जीवन में सकारात्मक प्रभाव होता है। साथ ही ये रंग सुख, सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक माने जाते है। यह रंग जीवन में उल्लास भरते हैं। शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चयन किया जाए तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है। यही नहीं अगर आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करेंगे तो, आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम हो सकता है। आइए जानते हैं, इस साल किस राशि के जातकों को किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि चक्र की पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल है। दरअसल, लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह रंग आपके लिए शुभ साबित होगा। इस बार होली के शुभ अवसर पर लाल रंग से होली खेलना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद होगा। हालांकि, हल्का नीला रंग भी आपके लिए उचित साबित हो सकता है। बता दें, सफेद रंग वृषभ राशि वालों को सुख व शांति प्रदान करेगा। आप चाहे तो इस रंग से भी होली खेल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध है इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। होली के पर्व पर आप हरे रंग का चयन कर सकते हैं
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद है। इस बार होली पर सफेद रंग से होली खेलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

More Stories
फ्रिज के ऊपर कपूर रखना शुभ माना जाता है? जानें वास्तु की मान्यता और सही तरीका
Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से पहले घर में कर लें ये जरूरी तैयारियां
Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, जानें श्राद्ध की पूरी तारीखें