मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की आने वाली फिल्म ‘नीयत’ का टीजर रिलीज हो गया है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘नीयत’ में विद्या बालन जासूस मीरा राव के रोल में नजर आएंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी। फिल्म ‘नीयत’ का टीजर रिलीज हो गया है। विद्या बालन ने फिल्म का टीजर शेयर किया, जिसकी शुरूआत एक आवाज के साथ होती है।
टीजर के वॉइसओवर में कहा जाता है, संदिग्ध आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक सीक्रेट आ रह है। ‘नीयत’ फिल्म की शूटिंग यूके में की गई है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की भी अहम भूमिका है। फिल्म नीयत 07 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण