नयी दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 से बाहर हो गये जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह आस्ट्रेलियाई आल राउंडर जेक फ्रेसर मैकगुर्क को टीम में शामिल किया।
मेलबर्न के 21 साल के सलामी बल्लेबाज और लेग स्पिनर मैकगुर्क ने पिछले महीने सिडनी में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे पदार्पण किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगुर्क को 50 लाख रुपये की 'रिजर्व' राशि में टीम में शामिल किया। एनगिडी पिछले एक साल से टखने की चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 14 मैच खेलकर 25 विकेट झटके हैं।

More Stories
IPL 2026 का असर: रायपुर में होटल किराए दोगुने, हवाई सफर भी हुआ महंगा
गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 रनों का लक्ष्य, गिल ने शतक का मौका गंवाया
गुजरात का बड़ा स्कोर, राजस्थान को 230 रनों का लक्ष्य, गिल से चूका शतक