भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की वृहद्क समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहडोल रोड का निर्माण शीघ्र पूरा करें। रीवा और शहडोल संभागीय मुख्यालयों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क में छुहिया घाटी में क्षतिग्रस्त तीन सौ मीटर मार्ग में तत्काल सुधार कराएं। उप मुख्यमंत्री ने छुहिया घाटी में थ्री लेन टनल निर्माण अथवा घाटी में फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री ने रीवा बाईपास को फोरलेन करने के प्रस्ताव को प्राथमिकता से तैयार करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा से शहडोल सड़क निर्माण में कई स्थानों में वन विभाग से अनुमति की आवश्यकता है। प्रस्ताव ऑनलाइन प्रस्तुत किए जा चुके हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्रता से अनुमति जारी करने के निर्देश दिये। इससे सड़क का निर्माण पूर्ण किया जा सके।

More Stories
MP TET 2026: डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, 12 अक्टूबर से होगी पात्रता परीक्षा; 21 अगस्त से आवेदन
Twisha Sharma Case: कपल काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात, सास ने तीन बार कहा ‘किलर’; 636 पेज की चार्जशीट में कई खुलासे
MP Weather Alert: रीवा-बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बरगी बांध के 9 गेट खुले; नर्मदा घाटों पर चेतावनी