कोलकाता
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माकपा नेतृत्व वाले वाममोर्चा ने गुरुवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि वाममोर्चा ने कांग्रेस के साथ बिना चर्चा किए ही 16 उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इससे पहले बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को ध्वस्त करते हुए 42 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया था।
कांग्रेस को बार-बार लग रहा झटका
कांग्रेस को एक के बाद एक दल तगड़ा झटका दे रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दो सीटों की पेशकश कर यह स्पष्ट कर दिया था कि इससे ज्यादा सीटें हम नहीं देंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। कांग्रेस को ज्यादा सीटों की चाहत थी। ऐसे में ममता बनर्जी ने 'एकला चलो' की राह अपनाई और 42 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया।
दूसरी ओर, वामदलों ने भी कांग्रेस के साथ बिना चर्चा किए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बाकी सीटों पर दो दिनों बाद निर्णय लिया जा सकता है। वामदमों के इस रुख से यह तो साफ है कि कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर दाल नहीं गली। जिसके बाद ऐसा निर्णय लिया गया है।

More Stories
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत
पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर कांग्रेस की चुप्पी, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल