बीजापुर.
बीजापुर में नक्सलियों ने कुटरू इलाके में एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर शव तेलीपेठा और पाता कुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम का पर्चा भी फेंका हैं। जिसे शव के साथ बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते आठ मार्च को कुटरू थाना क्षेत्र के तेलीपेठा निवासी पुसू हेमला पिता दोये हेमला उम्र 35 जो वर्तमान में कुटरू में निवासरत था।
पुसू हेमला व्यक्तिगत काम से अपने गांव तेलीपेठा गया हुआ था। उसी दिन नक्सलियों ने तेलीपेठा से उसका अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने मुखबीरी का आरोप लगाते हुए युवक पुसू हेमला की हत्या कर शव को तेलीपेठा व पाताकुटरू मार्ग पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम से पर्चा फेंका है। जिसमें मुखबीरी के आरोप में हत्या करने का जिक्र हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय