ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स जो पूरी बॉडी को रखेगी फिट
फलों का जूस
महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आप संतरा, सेब और अंगूर जैसे फलों का जूस पीकर खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फलों का जूस पीने से हमारे शरीर को पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो हमें एकदम फिट रखते हैं।
नींबू पानी
व्रत में नींबू पानी पीना अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इससे इम्युनिटी बढ़ती है और पाचन प्रक्रिया भी ठीक रहती है। नींबू पानी में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने के गुण भी होते हैं। यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेस्ट है।
नारियल पानी
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान नारियल पानी का सेवन खुद को हाइड्रेट रखने का एक अच्छा तरीका है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नारियली पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
तुलसी चाय
महाशिवरात्रि के व्रत में थकान दूर करने के लिए आप तुलसी वाली चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी की चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमें बीमारियों से बचाते हैं। यह चाय बॉडी की इम्युनिटी सिस्टम को भी बूस्ट करने का काम करती है।

More Stories
AI चैटबॉट से ‘इमोशनल रिश्ता’ बनाने पर चीन सख्त, हर 2 घंटे में बताना होगा- आप AI से बात कर रहे हैं
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी
Gen Z ने शराब से बनाई दूरी, लेकिन सीनियर लोगों में बढ़ी खपत; रिसर्च में सामने आई वजह