भोपाल
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने छतरपुर जिले के चंदला से तीन दिवसीय चित्रकूट धाम तक पद यात्रा पर निकले हैं। यात्रा का प्रारंभ चंदला के संतोषी माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया। यात्रा सरबई होते हुए ग्राम नीवीखेड़ा, बसराही, ठकुराईनपुरवा, दादूताल पहुंची और यहां रात्रि विश्राम के लिए रुकी। 9 मार्च को सुबह 10 बजे दादूताल से प्रारंभ होकर ग्राम नसैनी, नरैनी, मुटयारी, दशरथपुरवा, मगउरा, पथरा, दिउली (अतर्रा), तेरा, तुर्रा (बदौसा) जिला बांदा में पहुंचेगी और 10 मार्च को प्रातः 10 बजे बदौसा से ग्राम किशनपुरा (अतर्रा), भरतकूप, खोही (चित्रकूट ), सतगुरू कुटी आश्रम जानकी कुण्ड जिला सतना तक पहुंचेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान
भिंड में CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान रुकी: टेकऑफ से पहले हेलीपैड पर उड़ाया ड्रोन, यूट्यूबर हिरासत में
खरगोन में टैंकर में भीषण ब्लास्ट: वेल्डिंग के दौरान हुआ विस्फोट, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे