कोरिया.
कोरिया में एसईसीएल चरचा कालरी के अंडर ग्राउंड खदान में ब्लास्टिंग के दौरान साइड फॉल होने से घायल एक कोल मजदूर की मौत हो गई। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में चरचा माइंस आरओ के चरचा वेस्ट खदान का ये मामला बताया जा रहा है। बता दें कि खदान के 91 पैनल में साइड फॉल होने से मजदूर के सर में गंभीर चोट आई है। घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया।
अपोलो ले जाने के रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। एसईसीएल प्रबन्धन की बड़ी लापरवाही से लगातार खदान में श्रमिकों की मौत हो रही है। मृतक मजदूर का नाम दंश कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष थी। एसईसीएल में कार्यरत मां की मौत के बाद मृतक को केटेगरी 01 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र में चरचा माइंस आरओ के चरचा वेस्ट खदान का ये मामला बताया जा रहा है। बता दें कि खदान के 91 पैनल में साइड फॉल होने से मजदूर के सर में गंभीर चोट आई है। घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो रेफर किया गया।

More Stories
स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं दुर्ग की सोनिया साहू बैंक सखी के रूप में दे रही हैं सेवाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप