भोपाल/कोलकाता/रायपुर.
ईडी ने महादेव बेटिंग एप मामले में दो और आरोपियों सूरज चोखानी व गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।जांच में पता चला है कि कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगाता था। वहीं, भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा सट्टेबाजी की कमाई को एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर बैंक खातों के जरिये खपा रहा था।
दोनों आरोपियों सूरज चोखानी व गिरीश तलरेजा को अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ के लिए ईडी के रिमांड पर दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार नितीश दीवान से पूछताछ के आधार पर चोखानी व तलरेजा को बयान के लिए बुलाया गया था। दोनों से पूछताछ जारी है।जांच में पता चला है कि कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगाता था। वहीं, भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा सट्टेबाजी की कमाई को एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर बैंक खातों के जरिये खपा रहा था।

More Stories
बिलासपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी की घटना पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का तत्काल संज्ञान
CM साय आज गनियारी पहुंचेंगे, तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
राजिम को मिला नगर पालिका का दर्जा, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना