गुना
हितग्राही का नाम :- श्रीमती डबरो बाई
मोबाईल नंबर :- 9425494690
पता :- कर्नेलगंज जिला गुना
योजना का नाम :- वृद्धाश्रम में भर्ती
विभाग का नाम :- सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग जिला गुना
दिये गये लाभ का विवरण :- वृद्धाश्रम में भर्ती
लाभ से पूर्व आर्थिक पृष्ठभूमि :- जिला चिकित्सालय में असहाय महिला
लाभ के बाद वर्तमान स्थिति :- मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई
वर्तमान स्थिति :- प्रसन्न है।
वृद्ध श्रीमती डबरो बाई कर्नेलगंज गुना की निवासी हैं। जो जिला चिकित्सालय गुना में असहाय रूप से रह रही थी। एक दिन कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए० द्वारा जिला चिकित्सालय गुना के निरीक्षण के दौरान वृद्ध श्रीमती डबरो बाई को असहाय देखकर उन्होंने तत्काल श्रीमती सोनम जैन संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग गुना को अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्ध डबरो बाई को भर्ती करने के निर्देश दिये। जिस पर तत्काल वृद्ध श्रीमती डबरो बाई को नवीन भवन अपना घर वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया। वृद्धाश्रम में भर्ती होने पर श्रीमती डबरो बाई ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल और रीवा संभाग को मिले नए कमिश्नर
पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न