नई दिल्ली
दिल्ली से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो कि विमान महज एक घंटे के बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ही लौट आया। इंजन फेल्योर की वजह से विमान ने रात करीब 10 बजकर 39 मिनट पर इमर्जेंसी लैंडिंग की। एयरबस 6E-2789 ने रात करीब 9 बजकर 46 मिनट पर उड़ान भरी थी। इसमें 230 लोग सवार थे।
थोड़ी देर बाद ही एक इंजन फेल हो गया और विमान वापस दिल्ली एयरपोर्ट प लौट आया। बता दें कि दो इंजन वाला विमान एक इंजन के भरोसे ही सुरक्षित लैंड हो सकता है। यह विमान साढ़े 12 बजे चेन्नई पहुंचने वाला था। इंडिगो की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक चालक दल के दो सदस्यों के साथ विमान में 231 यात्री थे। किसी भी हादसे को टालने के लिए इमर्जेंसी लैंडिंग का फैसला किया गया। बता दें कि बीते दिनों अमेरिका जाने वाले एयर इंडिया के विमान को रूस के एक गांव में इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों को कई दिन वहां गुजारने पड़े।
पायलट को हवा में ही प्लेन के इंजन में गड़बड़ी महसूस हुई थी। इसके बाद रिस्क ना लेते हुए तुरंत पास के एयरपोर्ट पर संदेश भेजा गया। मगदान एयरपोरट् से इमर्जेंसी लैंडिग की हरी झंडी मिल गई। यह विमान सैन फ्रांसिस्को जा रहा था और इसमें 216 लोग सवार थे। बाद में एयर इंडिया ने वैकल्पिक व्यवस्था की और यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचाया गया।

More Stories
UPI में बड़ा बदलाव! अब मोबाइल नंबर या UPI ID डालकर नहीं कर पाएंगे पेमेंट – जानें नया तरीका
UAE में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी, नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देश मानने की अपील
ईरान युद्ध का असर: कतर से एलएनजी सप्लाई रुकी, भारत में गैस संकट की आशंका