भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान (वाटर विज़न पार्क) में गुलमोहर, टिकोमा और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री अतुल प्रकाश शर्मा ने परिजन के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र आद्विक के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। नन्हे बालक आद्विक ने भी पौधा लगाया।
आज सामाजिक संस्था जन-संवेदना के श्री राधेश्याम अग्रवाल ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर परिजन के साथ पौध-रोपण किया। पौध-रोपण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को सुश्री इमरीन जैदी ने पुस्तक "वीर नारियां" भी भेंट की।

More Stories
ऋषिगालव महाविद्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता व्याख्यान, पूर्व एनसीसी कैडेट के लेफ्टिनेंट बनने पर भव्य स्वागत
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को नौकरी पर नहीं लिया, मंडी समिति को देने होंगे ₹6.44 लाख
पिछले 12 वर्षों में 2.24 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 7 हजार 788 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित