नई दिल्ली
इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने भारत के खिलाफ रांची टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेकर तबाही मचा दी है। यह उनके टेस्ट करियर का ही नहीं बल्कि फर्स्ट क्लास करियर का भी पहला 5 विकेट हॉल है। जी हां, इससे पहले उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में एक पारी में सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे, मगर इस बार उन्होंने भारतीय बैटिंग यूनिट की कमर तोड़ते हुए 5 विकेट हासिल किए। शोएब बशीर के इस उम्दा परफॉर्मेंस के दम पर मेहमान टीम भारत को 307 रनों पर रोकने में कामयाब रही। पहली पारी के बाद इंग्लैंड के पास 46 रनों की बढ़त है।
शोएब बशीर ने पारी का पहला शिकार शुभमन गिल को बनाया। उन्हें इस दौरान अंपायर्स का साथ मिला। दरअसल, गिल ने LBW आउट होने के बाद DRS का इस्तेमाल किया था जिसमें अंपायर्स कॉल भारतीय बल्लेबाज के खिलाफ रही। इसी तरीके से उन्होंने रजत पाटीदार और आकाश दीप का भी शिकार किया। वहीं यशस्वी जायसवाल को उन्होंने बोल्ड किया तो रविंद्र जडेजा को ओली पोप के हाथों कैच आउट करवाया।
शोएब बशीर इंग्लैंड के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह कारनामा 20 साल 135 दिन की उम्र में किया। इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज रेहान अहमद है जो रांची टेस्ट नहीं खेल रहे हैं।
टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
18 वर्ष 128 दिन, रेहान अहमद 5/48 बनाम पाक कराची 2022
20 वर्ष 135 दिन, शोएब बशीर 5/119 बनाम भारत रांची 2024
20 वर्ष 182 दिन, बिल वोस 7/70 बनाम WI पोर्ट ऑफ स्पेन 1930
20 वर्ष 298 दिन, जेम्स एंडरसन 5/73 बनाम ज़िम लॉर्ड्स 2003
इंग्लैंड की ओर से खेलते हुए मेडन फस्ट क्लास 5 विकेट हॉल लेने वाले बशीर चौथे इंग्लिश खिलाड़ी बने हैं। इस लिस्ट में जो रूट का भी नाम शामिल है।
क्रिस हेसेल्टाइन 5/38 बनाम साउथ अफ्रीका 1896
जो रूट 5/8 बनाम भारत 2021
विल जैक्स 6/161 बनाम पाकिस्तान 2022
शोएब बशीर 5/119 बनाम भारत 2024

More Stories
ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
15 साल की क्रिकेटर ने T20I डेब्यू पर जड़ा शतक, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL में 8000 रन बनाने का मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर हैं, डिविलियर्स का भड़के बयान