मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती है। बेबो अपने रेड कार्पेट से लेकर प्रेगनेंसी और कैजुअल लुक्स में कभी कोई कमी नहीं आने दी। एक्ट्रेस के चाहने वाले भी अक्सर उनके लुक को कॉपी करते हैं। हाल ही में करीना एक ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
अब करीना के डिजाइनर ने ड्रेस को लेकर अहम जानकारी साझा की है। 20 फरवरी की रात मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था, जिसमें कई सेलेब्स ने रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया था। इन्हीं में से एक करीना कपूर खान भी थी। काफी समय बाद करीना किसी अवॉर्ड शो में नजर आई थी। इस दौरान बेबो ने एक बार फिर अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता या यूं कहे की रेड कारपेट पर सारी लाइमलाइट करीना ने ही लूटी थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने डीप नेक आॅफ शोल्डर बेज कलर का अनारकली सूट पहना था। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में करीना ने फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से ये सूट पहना था।
अब डिजाइनर ने इस सूट की सारी जानकारी सोशल मीडिया पर फोटोज के साथ साझा की है। करीना की फोटोज शेयर करते हुए डिजाइनर ने कैप्शन में लिखा, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स में करीना कपूर खान कस्टम अबू जानी संदीप खोसला के परिधान में नजर आईं, जिसे 100 मास्टर कारीगरों ने अपने हाथों से बनाया है। इसमें हाथ से कढ़ाई की गई है। इतना ही नहीं इस सूट में 1.10 लाख मिरर और 60 पैनल मल्टी कली लगाई गई है।

More Stories
अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग डेटिंग अफवाहों पर जताई नाराजगी