मुंबई
बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ में काम करने वाली साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पुरस्कार समारोह में किंग खान के साथ नजर आईं, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। हाल ही में आयोजित दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 में नयनतारा को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
शाहरुख ने नयनतारा के साथ ‘जवान’ फिल्म के गाने ‘चलेया’ पर हुक स्टेप भी किया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं नयनतारा ने गोल्डन येलो कलर की साड़ी पहनी थी और अपने बालों का जूड़ा बना रखा था। उन्होंने अपने लुक को चोकर और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया। फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। मुंबई में हुए अवॉर्ड शो में निर्देशक एटली, उनकी पत्नी प्रिया और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर समेत ‘जवान’ की पूरी टीम मौजूद थी।

More Stories
‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई
टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार