सांस लेने में दिक्कत होती है?, हाथ पैर ठंडे रहते हैं?, चक्कर आते रहते हैं? इन सभी सवालों का जवाब हां में है तो इसका मतलब आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। वही आयरन, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है और शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार आयरन की कमी के चलते इंसान को एनीमिया जैसी कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।
Iron की कमी दूर कर सकते हैं Healthy Foods
कई शोध बताते हैं कि आयरन की कमी को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये सिर्फ शरीर के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि हमारे दिमाग के लिए भी आवश्यक है। यूं तो बाजार में ऐसे कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं, जो आयरन की कमी को पूरा कर सकती हैं। लेकिन अगर घर बैठे ही कोई जुगाड़ हो जाए तो कैसा रहेगा? आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ चीज़ें लेकर आए हैं, जिनमें आयरन कूट-कूट कर भरा होता है। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आंवला
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आंवला खाना एक बढ़िया विकल्प है। आंवला को कई अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है। आप इसका अचार बना सकते हैं। मुरब्बा बना सकते है। या फिर पीसकर पाउडर का रूप दे सकते हैं। माना जाता है कि रोजाना सिर्फ एक आंवला खाना से पूरा शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है।
किशमिश
किशमिश में आयरन के साथ-साथ कॉपर और विटामिन भी पाए जाते हैं। ये शरीर में खून बढ़ाता है। वैसे तो किशमिश को आप सूखा ही चबा सकते हैं। लेकिन जानकार बताते हैं कि इसको रात में भिगो दिया जाए और फिर सुबह सवेरे खाली पेट इन्हें खाया जाए तो लाभ बढ़ जाता है। किशमिश का नियमित सेवन शरीर में आयरन की कमी नहीं आने देता।
गुड़
आपने कुछ लोगों को रात में दूध के साथ गुड खाते जरूर देखा होगा। आपने बुजुर्गों को यह कहते भी सुना होगा कि चीनी छोड़ो गुड़ जमकर गुड़ खाओ। इससे खून बढ़ेगा और शरीर भी अंदर से मजबूत रहेगा। बताया जाता है कि थोड़ा सा गुड़ आपके दिनभर की आयरन की जरूरत को पूरा कर सकता है। इसके हेल्थ पर कई अन्य सकारात्मक फायदे भी हैं।

More Stories
iPhone 15 vs iPhone 16: कीमत घटने के बाद कौन सा iPhone 2026 में ज्यादा सही?
इमाम हुसैन की सीख: गलत के खिलाफ आवाज उठाना ही सच्ची इंसानियत है
200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S26 Ultra सस्ता हुआ, जानें फीचर्स और कीमत