श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने इमरजेंसी कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार सुबह भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोपोर पुलिस को ज़ेथन डांगीवाचा निवासी शमशाद अहमद मीर का फोन आया। उसने अपनी गर्भवती पत्नी को तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाने का अनुरोध किया था, जिसकी हालत गंभीर थी।
पिछले दो दिन में भारी बर्फबारी के कारण सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है और वाहनों की आवाजाही बहुत मुश्किल हो गई है। पुलिस ने कहा कि एसएचओ डांगीवाचा के नेतृत्व में एक पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। खतरनाक सड़कों सहित कठिन परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने गर्भवती महिला को सरकारी वाहन में तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए पीएचसी डांगीवाचा पहुंचाया।

More Stories
क्या फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में 3 साल बाद मिले 21 नए केस, जानिए कैसी है स्थिति
लद्दाख में ONGC का बड़ा कमाल, 14,000 फीट ऊंचाई पर खोदे 1000 मीटर गहरे जियोथर्मल कुएं, धरती की गर्मी से बनेगी बिजली
होर्मुज संकट के बीच भारत अलर्ट, तेल-गैस आयात के लिए बदला समुद्री रास्ता