इंफाल
मणिपुर सरकार ने इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) शिविर से हथियारों की लूट की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर सरकार को सौंपनी होगी। गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के मुताबिक 13 फरवरी को भीड़ ने चिंगारेल तेजपुर में 5वीं आईआरबी के शिविर पर हमला कर हथियार व गोला-बारूद लूट लिया था। हमला करने वाली भीड़ में अधिकांश युवा शामिल थे। इस दौरान भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच टकराव हुआ और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। आदेश के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट खुमनथेम डायना को घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया
डायना से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उपाय सुझाने को भी कहा गया है। पुलिस ने हथियार लूटने की घटना में शामिल होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि सात आईआरबी कर्मियों को निलंबित भी किया गया है।
पुलिस ने लूटी गई चार इंसास राइफलें बरामद कीं
पुलिस आईआरबी के शिविर से लूटी गई चार इंसास राइफलें, एसएलआर की दो मैगजीन और 9एमएम गोला बारुद के 16 छोटे बक्से बरामद कर चुकी है। मणिपुर सरकार ने चूड़चंदपुर जिले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर हाल ही में हुई हिंसा के संबंध में भी रविवार को मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था।

More Stories
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 15 नवंबर तक जनता दे सकेगी सुझाव
टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?