भिलाई
भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-आॅपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान माह जनवरी या उसके पूर्व सेवानिवृत हुए भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों सह संस्था के सदस्यों को भावभीनी विदाई दी गई।
संस्था के इन वरिष्ठ सदस्यों को शाल तथा श्रीफल भेंटकर व उनकी जमा निधियों का खातादेय चेक प्रदान किया गया। इन सेवानिवृत्ति सदस्यों में मशीन असेंबलिंग एंड इंजीनियरिंग शॉप(मार्स)से नारदराम देशमुख, फायर ब्रिगेड से स्वरूप सिंह,वाटर मैनेजमेंट से बिसाहूराम बघेल,रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से स्वरूप सिंह,वेंकट राव,वायर एंड रॉड मिल से ओमप्रकाश,ट्रांसपोर्ट एंड डीजल आॅगेर्नाइजेशन से नौशादअली,प्लेट मिल से आलोक शर्मा,सुरेश कुमार कैपिटल हैवी मेंटेनेंस से गोविंद,कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से टीकाराम,नारायण यादव,पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से आलोक राव सत्कार,टाउनशिप इंजीनियरिंग विभाग (सिविल)से भूषणलाल नांदिया,रिसर्च एंड कंट्रोल लैब से कार्तिकराम साहू,शिक्षा विभाग से श्रीमती सरिता बहल,ब्लास्ट फर्नेस से फगुआराम और जनरल एस्टेब्लिशमेंट से श्रीमती नमिता विश्वास शामिल हैं।
इन सभी का सम्मान करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने कहा कि हम सबके मार्गदर्शक में इन सदस्यों का योगदान अतुलनीय है और इन सभी की वजह से सोसाइटी को नई ऊंचाईंयां मिली। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत कौर सहित बोर्ड के सदस्य सर्वश्री धनंजय चतुवेर्दी,जे के गहिने,के पी चंद्राकर,ने भी अपने विचार व्यक्त किए,जबकि सदस्यों में से भूषणलाल नाडिया,व आलोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते सोसाइटी के साथ अपने वर्षों पुराने संबंधों को याद करते विपरीत परिस्थितियों में प्राप्त आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन,संस्था के वरिष्ठ सहायक,बाबूलाल टंडन और धन्यवाद ज्ञापन संचालक मंडल के सदस्य वी के वासनिक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली