रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कपूर्री ठाकुर की 17 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने श्री कपूर्री ठाकुर का पुण्यस्मरण करते हुए कहा है कि कपूर्री जी दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।
उनके सादा जीवन, स्पष्ट विचार और अदम्य इच्छा शक्ति ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। उनकी लोकप्रियता और सेवा भावना के कारण उन्हें जननायक भी कहा जाता है। भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि कपूर्री जी ने देशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। देश के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

More Stories
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026: वैज्ञानिक सोच और नवाचार से सतत विकास का संकल्प
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल