ओडिशा
ओडिशा में शुक्रवार देर शाम बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हो गई। जिसके चलते कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 132 लोगों के घायल और 50 लोगों की मौत की खबर है। मामले पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने अभी-अभी इस दुखद रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की है। मैं कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा।
वहीं, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के बालासोर में एक ट्रेन दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।

More Stories
‘साइबर अपराधी परजीवी की तरह होते हैं’— CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज
IMD Alert: 80KM/H की रफ्तार से आएगा अंधड़, अगले 24 घंटे 21 राज्यों में भारी मौसम का खतरा
Yoga Day से पहले कोलकाता का रेड रोड 7 दिन बंद, शुभेंदु सरकार के फैसले को HC में चुनौती