September 26, 2026

पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, गला दबाकर मार डाला

हैदराबाद

हैदराबाद में मर्डर की एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि 20 साल के एक लड़के पर सेक्स से मना करने पर पत्नी की हत्या करने के आरोप लगे हैं। हत्या की यह वारदात 20 मई को हुई है। पुलिस ने 10 दिनों के बाद इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक महीने पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। 20 मई की रात को आरोपी ने उसके साथ सेक्स करने की कोशिश की। लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात से वह नाराज हो गया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घबरा गया और उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। वे महिला को अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सैदाबाद पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के गले पर कुछ नाखून के निशान पाए गए। इसके बाद महिला के पति से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उसके साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया । पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारण की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।