बीजापुर.
बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण की हत्या व पुलिस पर फायरिंग की घटना में शामिल वर्षों से फरार रहे मिलिशिया सदस्य को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गंगालूर थाना व सीआरपीएफ पुसनार कंपनी द्वारा पुसनार से नक्सल अपराध में फरार आरोपी मिलिशिया सदस्य सुदरू पुनेम पुत्र सुक्कू पुनेम (33) निवासी पुसनार थाना गंगालूर को पकड़ा है।
पकड़ा गया आरोपी गंगालूर थाना क्षेत्र में 3 नवंबर 2006 को लेंड्रा के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व 30 दिसंबर 2020 को पुसनार गोरगेपारा के पास आईईडी ब्लास्ट करने की घटना तथा 21 जुलाई 2021 को पुसनार धुर्वापारा के ग्रामीण की जन अदालत लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ गंगालूर थाना में तीन स्थाई वारंट लंबित हैं।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली