बिलासपुर.
बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में एक टीम ने सरजू बगीचा जैसे सघन इलाके में पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव,जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव और प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे।
संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा में लाइसेंसधारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल,भंडारण,क्रय-विक्रय की जांच की गई। एक दुकान में पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से अधिक पाई गई है। पटाखे की दुकान के साथ प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन हो रहा था। पटाखों के साथ-साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी इकठ्ठा किए गए हैं। जांच के दौरान कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय-विक्रय का लेखा-जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है। दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र भी नहीं रखा था। इसके साथ ही दुकान के शटर में स्टॉपर भी नहीं था। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण और बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील कर दिया गया।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली