मुंबई
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम लला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। अमिताभ बच्चन अपने पुत्र अभिषेक बच्चन के साथ 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन एक बार फिर से राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।
भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच अमिताभ ने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में अमिताभ बच्चन हाथ जोड़ राम लला की मूर्ति के सामने खड़े हैं।

More Stories
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी
सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का लॉस एंजेलिस में होगा वर्ल्ड प्रीमियर, दिवाली थीम पर सजेगा खास आयोजन