किश्तवाड़
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों से खचाखच भरा वाहन शुक्रवार देर शाम को गुलाबगढ़-मचैल मार्ग पर हाकू गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
तीन की मौत, 12 लोग घायल
उन्होंने बताया कि तीन लोग दयाकृष्ण (36), सबिता देवी (30) और 15 दिन का नवजात इस दुर्घटना में मारे गए जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती कराया गया।
राहत राशि का ऐलान
किश्तवाड़ जिला प्रशासन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों को जिला रेड क्रॉस कोष के अंतर्गत 50-50 हजार रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 10-10 हजार रुपए की तत्काल अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त