गुना
कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए0 के दिशा-निर्देशन में दिनांक 26/05/2023 को प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम बिलोनिया में निर्माणाधीन वेयर हाउस में अवैध रूप से मुरम/कोपरा का भण्डारण किया जा रहा है, मौके पर जॉच के दौरान एक ट्रैक्टर बिना नंबर का ट्राली सहित कोपरा भरा पाया गया। जिसे पकडकर पुलिस लाईन ले जाया गया।उक्त ट्रेक्टर ट्राली धर्मेन्ट जाट जो बिलोनिया निवासी हैं के नाम दर्ज है।
धर्मेन्द्र जाट निवासी बिलोनिया द्वारा ही निर्माणाधीन वेयर हाउस में मुरम/कोपरा का भण्डारण किया जाना पाया गया। मौके पर 21 ढेर लगे हुये पाये गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वेयर हाउस इंदौर निवासी यश शर्मा के द्वारा बनाया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्राली कैन्ट रोड पर जप्त की गई। जिसे थाना कैन्ट में रखवाया जाकर प्रकरण बनाया गया।

More Stories
मातृ शक्ति का आशीर्वाद बना संबल, विकास पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वन्यजीव संरक्षण, जल सुरक्षा और हरित भविष्य की आधारशिला हैं वन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट्रोल-डीजल को मिलेगी टक्कर! गन्ने से बने ईंधन पर दौड़ेंगी गाड़ियां, MP के किसानों को होगा बड़ा फायदा