भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित वाटर विजन उद्यान में पीपल, कचनार और केसिया सामिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ला ने अपने 6 वर्षीय पुत्र देवधर के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती कविता शुक्ला तथा पुत्र देवधर भी साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बालक देवधर को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्वयंसेवी संस्था नटराजन ग्रुप के सदस्यों ने भी पौधे लगाए। ग्रुप की सुदिव्या वाधवानी ने मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में राज्य सरकार द्वारा उन्हे लेपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। सुदिव्या वर्तमान में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में कार्यरत हैं। सुदिव्या ने कहा कि लेपटॉप के रूप में मिले प्रोत्साहन से ही वे सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े केरियर की ओर अग्रसर हुई। नटराजन ग्रुप के सर्व गगन वाधवानी, अंशु पटेल, ओम तोमर, धीरज तथा सुखुशी गंधर्व, इच्छा विश्वकर्मा, सलोनी कुशवाह, तनिशा यादव और रूपाली बंसल भी पौध-रोपण में शामिल हुई। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद शंकर मुकोरिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

More Stories
इंदौर में स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 10 दिन में 1126 बसों की जांच, 163 पर हुई कार्रवाई
उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन
ASI की बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर, शादी के अल्टीमेटम के बीच बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से रची सफलता की मिसाल