रायपुर
भिलाई के कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की अवकाश आवेदन पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने लंबित रखा है। देवेन्द्र ने कल अपने आवेदन में अपरिहार्य कारणों से बजट सत्र के लिए अनुपस्थिति मंजूर करने का आग्रह किया था। स्पीकर डॉ. सिंह ने गुरुवार को सदन में उनका आवेदन पढ़ा। डॉ. सिंह ने कहा कि देवेन्द्र हमारे सदन के सदस्य हैं।
उन्होंने अपरिहार्य कारणों से अवकाश मांगा है। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने आवेदन में अपरिहार्य कारण को अपर्याप्त बताते हुए सदन में उपस्थिति की व्यवस्था देने का आग्रह किया। अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस आपत्ति को ध्यान में रखते हुए अवकाश आवेदन पर आने वाले दिनों में व्यवस्था देने की बात कही। बता दें कि देवेन्द्र यादव बजट सत्र के पहले दिन से सदन में नहीं आ रहे हैं। देवेन्द्र कांग्रेस शासनकाल में हुए कोल घोटाले में ईडी के आरोपी हैं और दो बार जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद से फरार हैं।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली