नईदिल्ली
इंटरनेट की दुनिया में आए दिनों कोई न कोई नई फोटो चर्चा का विषय बनी रहती है। दरअसल, इन फोटोज में ऐसा कुछ होता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेता है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर नीमा सरिखानी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने बर्फ के छोटे टुकड़े पर सोते हुए पोलर बियर की एक अद्भुत फोटो ली है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर पीपल्स चॉइस अवॉर्ड दिया गया है।
हर साल होती है प्रतियोगिता
नीमा ने नॉर्वेजियन द्वीपों पर तीन दिनों तक पोलर बियर की तलाश करने के बाद यह तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी। आपको बता दें कि हर साल यह प्रतियोगिता नेशलन हिस्टरी म्यूजियम द्वारा आयोजित की जाती है। आयोजकों ने तस्वीरों को लेकर एक ब्लॉग भी साझा किया है।
आइस बेड ने जीता खिताब
सरिखानी द्वारा ली गई तस्वीर को आइस बेड से जाना जा रहा है। इस तस्वीर को करीब 75 हजार लोगों ने वोट देकर उन्हें जीत दिलाई है। उपलब्धि पर फोटोग्राफर ने म्यूजियम को बताया, 'मैं इस साल के सबसे प्रतिष्ठित वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ऑफ द ईयर के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
उन्होंने आगे कहा, 'जलवायु परिवर्तन हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है। मुझे उम्मीद है कि यह तस्वीर भी लोगों में आशा की एक किरण लाएगी। हमारे कारण हुई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए अभी भी समय है।
इन्होंने भी जीता दिल
बता दें, 'आइस बेड' के अलावा, तजाही फिंकेलस्टीन द्वारा 'द हैप्पी टर्टल' और डैनियल डेंसेस्कु द्वारा 'स्टार्लिंग मर्मुरेशन' की बहुत सराहना की गई। सरिखानी के काम के लिए, इसे सेंट्रल लंदन के दक्षिण केंसिंग्टन में 30 जून तक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
जलवायु परिवर्तन के कारण…
म्यूजियम के निदेशक डॉक्टर डगलस गुर का कहना है कि नीमा की तस्वीर ने हमारी दुनिया की खूबसूरती को दर्शाया है। उन्होंने आगे कहा, 'उनकी तस्वीर जानवरों और उनके रहने की जगहों के बारे में जागरूक करती है। साथ ही यह बताती है कि किस तरह से जलवायु परिवर्तन के कारण जानवरों के रहने की जगह को नुकसान पहुंच रहा है।'

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त