मुरैना
मध्य प्रदेश के मुरैना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत का प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार से शुरू होगा। चार दिवसीय सम्मेलन में तीन दिन संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत मौजूद रहेंगे। मुरैना से सटे सुंदरपुर में 80 बीघा जमीन पर कार्यक्रम स्थल तैयार किया गया है, जिसे अयोध्याधाम नाम दिया गया है। इस आयोजन में मध्य भारत प्रांत से संघ के 3000 दायित्ववान स्वयंसेवक शामिल होंगे।
बता दें कि संघ ने मध्य भारत को आठ विभागों में बांटा है। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, राजगढ़, विदिशा, गुना, मुरैना शामिल हैं। प्रांतीय सम्मेलन में चार दिनों तक विभिन्न गतिविधियां होंगी, जिसमें प्रांत के नए संघ चालक का चुनाव भी होना है और संगठन के कई अहम दायित्यों की जिम्मेदारी भी बांटी जाएगी। आरएसएस के सर संघचालक डा. मोहन भागवत शुक्रवार नौ फरवरी से कार्यक्रम के समापन तक यहां मौजूद रहेंगे।

More Stories
रतलाम के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल
घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री राजपूत