भोपाल/जबलपुर
कांग्रेस नेता और जबलपुर के महापौर जगत प्रकाश सिंह अन्नू आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अन्नू को इस बार लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती थी। जबलपुर से उनका सिंगल नाम भेजा गया था। बताया जाता है कि अन्नू लोकसभा चुनाव लड़ने कतई तैयार नहीं थे इसलिए भी उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा है।
भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा का कार्यकाल भी 2028 तक है इसलिए कांग्रेस को जबलपुर में प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है।

More Stories
कनाडा में उज्जैन के युवक को पहले पीटा, फिर कार चढ़ाकर मार डाला, सीएम ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की भेंट
संस्कारवान पीढ़ी की दिशा में अनूठी पहल : गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में सामूहिक पुंसवन संस्कार में उमड़ी मातृशक्ति